{"_id":"6abcc830a50bfb391f0284ae","slug":"video-video-bsakara-samaja-mahasamamalna-ma-samajaka-aarathaka-oura-rajanataka-athhakara-ka-utha-maga-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बांसकार समाज महासम्मेलन में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बांसकार समाज महासम्मेलन में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की उठी मांग
विश्वसरैया सभागार में अखिल भारतीय बांसकार महासंघ की ओर से आयोजित ‘बांसकार समाज महासम्मेलन’ में समाज के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों को लेकर आवाज उठाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य लालजी निर्मल ने बांसकार एवं धरकार समाज के संघर्षों पर चर्चा की।
लालजी निर्मल ने कहा कि जालौन और बुंदेलखंड जैसे क्षेत्रों में चलाए गए जागरूकता अभियानों के बाद समाज के लोग अपनी पहचान को लेकर जागरूक हुए हैं और गर्व के साथ इसे स्वीकार कर रहे हैं। सम्मेलन में बांसकार समाज को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि बड़ी आबादी होने के बावजूद समाज को विधायक या सभासद जैसे पदों पर पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।
सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सकारात्मक रवैये की सराहना करते हुए आरक्षण और अधिकारों को लेकर उनसे उम्मीद जताई गई। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर बांस के उत्पादों को बढ़ावा देने की मांग की।
समाज की ओर से बांस की खेती के लिए पट्टे पर जमीन उपलब्ध कराने और बांस आधारित कार्यों को लघु उद्योग के रूप में विकसित करने की मांग भी रखी गई। इसके साथ ही रोजगार और वैश्विक व्यापार के अवसर बढ़ाने तथा झांसी में महाराजा बेन की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।