{"_id":"6abcc9341f923ea0c30b94d7","slug":"video-video-bsakara-mahasamamalna-ma-kashava-maraya-bl-paugdhhaii-pahal-parathamakata-savarajagara-para-tha-jara-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बांसकार महासम्मेलन में केशव मौर्य बोले- पढ़ाई पहली प्राथमिकता, स्वरोजगार पर दें जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बांसकार महासम्मेलन में केशव मौर्य बोले- पढ़ाई पहली प्राथमिकता, स्वरोजगार पर दें जोर
विश्वसरैया सभागार में आयोजित अखिल भारतीय बांसकार महासंघ के महासम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिक्षा, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई समाज की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय जरूर भेजना चाहिए।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विश्वकर्मा योजना के तहत टूल किट उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि बांस से महंगे उत्पाद, कपड़े और धनुष तैयार कर उन्हें विदेशों तक भेजा जा सकता है। उन्होंने लोगों से स्मार्टफोन का इस्तेमाल सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करने और भ्रष्टाचार के मामलों के वीडियो बनाने में करने की अपील की।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि ब्लॉक या तहसील स्तर पर लोगों की सुनवाई नहीं होती है तो नागरिक एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सुरक्षा लेकर घूमना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता देने की भी बात कही और समस्या होने पर 7 कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मिलने को कहा।
आगामी 2027 विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी राजनीतिक हमला बोला और कहा कि जनता सपा की साइकिल को पूरी तरह पंचर कर सैफई भेज देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।