{"_id":"6b028f99375d2c2d3002eaa1","slug":"video-video-bsa-ma-caugdhhata-samaya-mahal-ka-sana-ka-cana-uugdhaii-tha-shatara-mahale-garafatara-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बस में चढ़ते समय महिला की सोने की चेन उड़ाई, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बस में चढ़ते समय महिला की सोने की चेन उड़ाई, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार
तेलीबाग क्षेत्र के उतरेठिया में बस में चढ़ते समय एक महिला के गले से सोने की चेन गायब करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की सतर्कता से एक आरोपी मौके पर ही पकड़ ली गई, जबकि दूसरी को पुलिस ने उतरेठिया रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से पीड़िता की सोने की चेन भी बरामद हो गई।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को अशोक कुमारी रायबरेली जाने के लिए उतरेठिया में बस में चढ़ रही थीं। इसी दौरान दो महिलाओं ने उनके गले से सोने की चेन गायब कर दी। चेन गायब होने का शक होने पर अशोक कुमारी ने एक महिला को पकड़ लिया। उसकी पहचान सुनीता के रूप में हुई। पीड़िता ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने सुनीता से पूछताछ की तो उसने अपनी साथी मुस्कान का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने उतरेठिया रेलवे स्टेशन के पास से मुस्कान को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अशोक कुमारी की सोने की चेन बरामद हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।