Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi says a civil defense mechanism is in place across all 75 districts of UP

यूपी: सीएम योगी बोले- युद्ध और आपदा से निपटने के लिए यूपी के सभी 75 जिलों में नागरिक सुरक्षा तंत्र तैयार

Sun, 22 Nov 2026 10:36 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 22 Nov 2026 10:36 PM IST
सार

युद्ध, हवाई हमले, आतंकी घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में नागरिक सुरक्षा तंत्र तैयार कर लिया गया है। हर जिले में एयर सायरन उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन
UP: CM Yogi says a civil defense mechanism is in place across all 75 districts of UP
लखनऊ मॉक ड्रिल में योगी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युद्ध, हवाई हमले, आतंकी घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में नागरिक सुरक्षा तंत्र तैयार कर लिया गया है। हर जिले में एयर सायरन उपलब्ध कराए गए हैं। आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए 1,01,362 स्वयंसेवक तैयार किए गए हैं। वहीं, 60 जिलों में जिलाधिकारी नागरिक सुरक्षा के नियंत्रक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज-2026 के दौरान तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा का उद्देश्य संकट के समय किसी भी नागरिक को अकेला नहीं छोड़ना है। आपदा और राष्ट्रीय विपत्ति कभी बताकर नहीं आती, इसलिए उनसे निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद गठित नागरिक सुरक्षा संगठन 2017 तक प्रदेश के कुछ जिलों तक सीमित था। पिछले वर्ष ऑपरेशन सिंदूर के बाद इसका विस्तार सभी 75 जिलों में करने का निर्णय लिया गया। अब सभी जिलों में संगठन गठित हो चुका है। उन्होंने बाढ़, भूकंप, अग्निकांड, आतंकी घटनाओं और युद्ध जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए नियमित मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा कि सही निर्णय, समय पर सूचना और प्रशिक्षित लोगों की मदद से आपदा के दौरान जन-धन की हानि कम की जा सकती है। अब तक 1,08,627 नागरिकों, स्कूली विद्यार्थियों, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स और होमगार्ड जवानों को नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि संकट के समय निष्काम भाव से समाज और राष्ट्र की सेवा करने वाला जागरूक नागरिक ही सच्चा फर्स्ट रिस्पॉन्डर होता है।

Trending Videos

हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने का अभ्यास

मॉक एक्सरसाइज में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और यूपी पुलिस ने तैयारियों का प्रदर्शन किया। एयर सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी देने और रेडियो, लाउडस्पीकर व मोबाइल से अलर्ट जारी करने की प्रक्रिया दिखाई गई। ब्लैकआउट के दौरान बिजली और रोशनी बंद कर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभ्यास हुआ। आग, गैस रिसाव, शॉर्ट सर्किट और विस्फोट जैसी घटनाओं में राहत एवं बचाव कार्यों का भी प्रदर्शन किया गया। प्रदेशभर में एक साथ मॉक एक्सरसाइज हुई।

गोरखा राइफल्स ने 73 मास्टर ट्रेनरों को किया प्रशिक्षित
नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि गृह मंत्रालय की योजना के तहत प्रदेश के 17 जिलों के 33 और उत्तराखंड के दो कर्मियों सहित 35 लोगों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। इसके अलावा 15 जिलों के 5,310 स्वयंसेवकों को सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। भारतीय सेना की गोरखा राइफल्स के अधिकारियों ने लखनऊ के 73 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक मास्टर ट्रेनरों को विशेष प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed