{"_id":"6adf68c76a4e467a12011eda","slug":"video-video-bkata-ma-aautara-raga-rada-para-faramalna-lkavada-ka-takara-palta-600-matara-taka-fal-jalna-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बीकेटी में आउटर रिंग रोड पर फॉर्मेलिन लिक्विड का टैंकर पलटा, 600 मीटर तक फैली जलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बीकेटी में आउटर रिंग रोड पर फॉर्मेलिन लिक्विड का टैंकर पलटा, 600 मीटर तक फैली जलन
बख्शी का तालाब (बीकेटी) में आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर सोमवार शाम करीब सात बजे फॉर्मेलिन लिक्विड से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर से रिसाव के बाद करीब 600 मीटर के दायरे में लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में तेज जलन की शिकायत हुई।
घटना की सूचना मिलते ही बख्शी का तालाब पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर यातायात डायवर्ट किया गया। मौके पर टैंकर से हो रहे रिसाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। रिसाव के कारण आसपास के क्षेत्र में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित टीमें मौके पर जुटी रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।