{"_id":"6b0be3de3cf10ca1a809e284","slug":"video-video-105-sal-ka-haaa-lkhanauu-caugdhayaghara-kaka-katakara-manaya-sathapana-thavasa-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 105 साल का हुआ लखनऊ चिड़ियाघर, केक काटकर मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 105 साल का हुआ लखनऊ चिड़ियाघर, केक काटकर मनाया स्थापना दिवस
नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान ने रविवार को अपने गौरवशाली सफर के 105 वर्ष पूरे कर लिए। इस खास अवसर पर प्राणी उद्यान में स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक संजय कुमार बिस्वाल ने केक काटकर की। इस दौरान प्राणी उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. अशोक कश्यप ने जानवरों के स्वभाव, उनकी आदतों और व्यवहार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
उन्होंने बताया कि अलग-अलग प्रजातियों के जानवरों का स्वभाव और व्यवहार भी अलग होता है। इसके साथ ही निदेशक संजय कुमार बिस्वाल ने प्राणी उद्यान की वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन किया। इसमें प्राणी उद्यान की गतिविधियों और उपलब्धियों को शामिल किया गया है।
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं और महिला रेस में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राणी उद्यान के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।