{"_id":"6aa7a4ebea2a4c06680126ea","slug":"video-utatara-ka-ora-khasaka-manasana-ka-tarafa-lina-aaja-sa-ina-jal-ma-ha-sakata-ha-brasha-ka-sharaaata-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तर की ओर खिसकी मानसून की ट्रफ लाइन, आज से इन जिलों में हो सकती है बारिश की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर की ओर खिसकी मानसून की ट्रफ लाइन, आज से इन जिलों में हो सकती है बारिश की शुरुआत
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से अगले दो-तीन दिन यूपी के तराई, मध्यांचल और पूर्वी हिस्से में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। तराई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। रविवार को सोनभद्र, वाराणसी, नजीबाबाद, झांसी आदि जिलों में छिटपुट बारिश देखने को मिली।
मौसम विभाग की ओर से अगले एक हफ्ते तक यूपी में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ लाइन के एक बार फिर उत्तर की ओर खिसकने के संकेत हैं और इसके असर से सोमवार से अगले दो तीन दिन तराई, मध्यांचल और पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की परिस्थितियां बन सकती हैं।
राजधानी के मौसम में सोमवार से फौरी तौर पर बदलाव की आहट है। मौसम विभाग का कहना है कि देर शाम बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है और मंगलवार को राजधानी में हल्की बारिश की परिस्थितियां बन सकती है।
इससे पहले रविवार को दिन में धूप खिली और मौसम शुष्क रहा। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बढ़ी लेकिन तापमान पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को यहां बादलों की सक्रियता बढ़ने साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।