{"_id":"6ac0e44b72a234ed4c0a4029","slug":"video-lkhanauu-ma-gamata-ka-jalsatara-bugdhhana-sa-saka-bgha-fasal-jalmagana-ghara-taka-pahaca-pana-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में गोमती का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, घरों तक पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में गोमती का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, घरों तक पहुंचा पानी
राजधानी लखनऊ के माल क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बसहरी और बहरौरा गांव में किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों गांवों में धान की पकी फसल के साथ उड़द, सब्जी और चारे के खेत पानी में डूब गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है।
बसहरी निवासी सतीश ने बताया कि पानी भरने से उनके मकान का आधा हिस्सा डूब गया है। रमेश की गुमटी भी पानी में समा गई। बसहरी के ही बसंत का घर पानी में डूबने के बाद वह सामान और मवेशियों को लेकर दूसरे मकान में चले गए। दिनेश निषाद के घर के दरवाजे तक पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों के मुताबिक हर रात जलस्तर बढ़ रहा है।
बहरौरा निवासी लल्लू, नन्हू सिंह, कल्लू सिंह, विश्वनाथ सिंह, शिवनाथ और छोटन्न आदि ने बताया कि पानी बढ़ने से खेतों में खड़ी फसल बर्बाद होने की कगार पर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलस्तर बढ़ने पर निगरानी और प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी अपराजिता आर्यन ने बताया कि टीम भेज कर जांच कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।