फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State BJP announces media team, appoints 31 people as state spokespersons; they will be panelists

यूपी: प्रदेश भाजपा ने घोषित की मीडिया टीम, इन 31 लोगों को बनाया गया प्रदेश प्रवक्ता; ये होंगे पैनलिस्ट

Sat, 03 Oct 2026 10:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 03 Oct 2026 10:59 PM IST
सार

UP BJP Media Team:प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में पुरानी टीम के लोगों को समायोजित किया गया है, वहीं नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।
 

विज्ञापन
UP: State BJP announces media team, appoints 31 people as state spokespersons; they will be panelists
यूपी भाजपा की टीम घोषित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार शनिवार को प्रदेश भाजपा की मीडिया टीम के साथ ही प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों और क्षेत्रीय मडिया संयोजक व सह-संयोजको भी टीम घोषित कर दी गई है। खास बात यह है कि अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्टों की टीम में पिछली बार की तुलना में इस बार दोगुना लोगों को शामिल किया गया है। ताकि पार्टी और सरकार का पक्ष प्रभावशाली तरीके से रखा जा सके और विपक्ष के मुद्दों का जवाब दिया जा सके। इस बार पार्टी ने जहां 31 प्रवक्ता बनाया है, वहीं 24 लोगों मीडिया पैनलिस्ट की टीम में रखा गया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में पुरानी टीम के लोगों को समायोजित किया गया है, वहीं नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। प्रवक्ताओं की टीम में नवीन श्रीवास्तव, हीरो वाजपेई, आनंद दूबे, प्रियंक पांडेय, अंकुश त्रिपाठी और एमएलसी लालजी निर्मल जैसे मुखर वक्ताओं को शामिल कर यह भी संदेश देने की कोशिश की है कि हर मोर्चे पर विपक्ष को घेरने में कोई कसर नहीं रखा जाएगा। दोनों टीम में में सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने सामाजिक समीकरण को भी दुरुस्त किया है। बता दें कि पिछली टीम में 16 प्रवक्ता और एक दर्जन के करीब ही मीडिया पैनलिस्ट थे।
विज्ञापन


अलबत्ता इस बार मीडिया टीम में सह-संयोजकों की संख्या चार के स्थान पर दो कर दिया गया है। इस बार सिर्फ हिमांशु दूबे और दीपक बघेल को ही सह-संयोजक बनाया गया है। जबकि मीडिया वाच टीम में दिवस चतुर्वेदी और मनोज त्रिवेदी को रखा गया है।  जारी हुई इस सूची में मीडिया सह प्रभारी के रूप में प्रियंक पांडेय, हिमांशु दुबे, धर्मेंद्र सिंह और अभय सिंह को भी जिम्मेदारी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बने प्रदेश प्रवक्ता
हीरो वाजपेई, डॉ. समीर सिंह, कौशलेंद्र पटेल, मनीष शुक्ला, जुगल किशोर, राकेश त्रिपाठी, लालजी निर्मल, आनन्द दुबे, अवनीश त्यागी, आलोक वर्मा, अनिला सिंह, साक्षी दिवाकर, संजय चौधरी, अशोक पाण्डेय, एसएन सिंह, मनोज पोसवाल, डॉ. ऋचा सिंह, प्रशान्त उमराव, दिलीप श्रीवास्तव, डॉ. अमित कुशवाहा, प्रियंक पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, रामनिवास यादव, अनुभव चक, डॉ. रजनीश त्यागी, ब्रम्हप्रकाश पाल, आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. अंकुश त्रिपाठी, अभिषेक कृष्ण दुबे, प्रताप सिंह नागर और शैलेन्द्र शर्मा अटल।


 

25 कार्यकर्ता बने मीडिया पैनलिस्ट

अमित वाल्मीकी, डॉ. कौशल कान्त, राघवेन्द्र सिंह, शरतेन्दु त्रिवेदी 'शरद', रवि सोनकर, अभय प्रताप सिंह, गौरव माहेश्वरी, चन्द्रमोहन चौबे, पल्लवी सिंह, अपर्णा दीक्षित, राज कुमार राजू, ओपी. मिश्रा, डॉ. अशोक नागर, गौरव गर्ग, जेबा यासमीन, अमील शम्सी, पवन गोयल, बाल कृष्ण पाण्डेय, धनंजय शुक्ला, डॉ. विजय रत्ना तोमर, मनीष शर्मा, बृजेश यादव, प्रशांत सिंह राठौर, सूरज श्रीवास्तव और मणीन्द्र पाण्डेय।

क्षेत्रीय मडिया संयोजक व सह-संयोजक टीम

अवध: आकाश मिश्रा- संयोजक, अमित वर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, हिमालय वर्मा व दीपक तिवारी सह-संयोजक टीम

पश्चिम: गजेन्द्र शर्मा-संयोजक और संजय माहेश्वरी, नीतिन शर्मा व निमित जायसवाल सह-संयोजक

कानपुर: अनूप अवस्थी-संयोजक व संजय सिंह सह-संयोजक

काशी: मधुकर चित्रांश-संयोजक, संतोष सोलारपुरकर व शैलेन्द्र मिश्रा सह-संयोजक

गोरखपुर: राहुल तिवारी-संयोजक, चंदन आर्य व समरेंद्र विक्रम सिंह सह-संयोजक टीम

बृज: अंकित माहेश्वरी-संयोजक, अमित गुप्ता, शशि भूषण गुप्ता, श्याम सुंदर परासर व निशित शर्मा सह-संयोजक टीम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed