{"_id":"6a9d2f68d522bcc1b50ed11c","slug":"video-lkhanauu-ma-b-farama-chhatara-na-fasa-lgakara-ka-aatamahataya-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में बी फार्मा छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में बी फार्मा छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
राजधानी लखनऊ में रविवार को बी फार्मा छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह जीजा के पास रहकर लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना तेलीबाग क्षेत्र के वृंदावन 6-ए की है। छात्र की पहचान शुभम यादव (22) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से आजमगढ़ के धनसिंहपुर का रहने वाला था। यहां पर बहन ऐश्वर्या एवं बहनोई विजय यादव के पास रहकर बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। लखनऊ विश्वविद्यालय में तृतीय वर्ष का छात्र था।
बताया गया कि बहन-बहनोई जन्माष्टमी पर अपने घर गए हुए थे। शुभम घर पर अकेला था। पिता रामप्रीति के अनुसार, शुभम दो दिनों से फोन नहीं उठा रहा था। उसके फोन पर घंटी जा रही थी। इस पर उन्होंने चचेरे बहनोई (जो 32 बटालियन पीएसी, लखनऊ में तैनात हैं) को सूचना देकर वृंदावन सेक्टर-6ए घर भेजा। उन्होंने खिड़की से देखा तो शुभम पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ था।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शुभम छह बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।