फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Over a lakh candidates to run for Home Guard recruitment; physical efficiency test begins on September 14

यूपी: होमगार्ड बनने के लिए एक लाख से अधिक अभ्यर्थी लगाएंगे दौड़, 14 सितंबर से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

Sun, 06 Sep 2026 09:28 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 06 Sep 2026 09:28 PM IST
सार

शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम परीक्षा की समाप्ति के बाद उसी दिन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद बोर्ड द्वारा सभी चरणों में सफल रहे अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। 14 सितंबर से होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा में करीब एक लाख अभ्यर्थी दम दिखाएंगे। 

विज्ञापन
UP: Over a lakh candidates to run for Home Guard recruitment; physical efficiency test begins on September 14
होमगार्ड भर्ती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। होमगार्ड बनने के लिए 14 सितंबर से होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में करीब एक लाख अभ्यर्थी दम दिखाएंगे। परीक्षा प्रदेश के 15 केंद्रों पर होगी। इसमें 14 पीएसी की वाहिनी और एक पुलिस लाइन शामिल है।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम परीक्षा की समाप्ति के बाद उसी दिन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद बोर्ड द्वारा सभी चरणों में सफल रहे अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा, जिसके बाद वह अपने एनरोलमेंट वाले जिले में जाकर प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे। आधारभूत प्रशिक्षण के बाद उनको तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें, बोर्ड द्वारा पहले 8 सितंबर से परीक्षा कराई जानी थी लेकिन प्रदेश में अत्याधिक बारिश से इसे एक हफ्ते टाल दिया गया है। वहीं, बोर्ड द्वारा वहीं जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन प्रोविजिनल तरीके से हुआ है, उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा इस संबंध में लिए गए अंतिम निर्णय के अधीन होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed