फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Ramnagari to be fragrant with 300 quintals of flowers; prices rise as Deepotsav approaches

अयोध्या: 300 क्विंटल फूलों से महकेगी रामनगरी, दीपोत्सव की आहट से चढ़े दाम, 150 क्विंटल तक पहुंचेगी मांग

Sun, 01 Nov 2026 07:49 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 01 Nov 2026 07:49 PM IST
सार

सामान्य दिनों में जहां अयोध्या में प्रतिदिन 20 से 25 क्विंटल फूलों की खपत होती है, वहीं दीपोत्सव के दौरान यह मांग बढ़कर करीब 100 से 150 क्विंटल प्रतिदिन तक पहुंचने का अनुमान है। तीन दिवसीय आयोजन और सजावट को मिलाकर करीब 300 क्विंटल फूलों की खपत होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Ramnagari to be fragrant with 300 quintals of flowers; prices rise as Deepotsav approaches
अयोध्या में दीपोत्सव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपोत्सव में रामनगरी सिर्फ लाखों दीपों की रोशनी से ही नहीं दमकेगी, बल्कि फूलों की खुशबू से भी सराबोर होगी। रामपथ से राम की पैड़ी, श्रीरामजन्मभूमि परिसर और प्रमुख मंदिरों से लेकर आयोजन स्थलों तक फूलों से सजावट की तैयारियां चल रही हैं। सात नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव को लेकर फूलों के कारोबार में भी तेजी आ गई है।

विज्ञापन


सामान्य दिनों में जहां अयोध्या में प्रतिदिन 20 से 25 क्विंटल फूलों की खपत होती है, वहीं दीपोत्सव के दौरान यह मांग बढ़कर करीब 100 से 150 क्विंटल प्रतिदिन तक पहुंचने का अनुमान है। तीन दिवसीय आयोजन और सजावट को मिलाकर करीब 300 क्विंटल फूलों की खपत होने की संभावना है। फूल कारोबारी पिंटू मांझी ने बताया कि मांग में अचानक आई तेजी का असर फूलों की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। एक सप्ताह पहले की तुलना में फूलों के दाम बढ़ गए हैं। मांग पूरी करने के लिए कोलकाता, दिल्ली और लखनऊ की मंडियों से फूलों की खेप मंगाई जा रही है।
विज्ञापन


एक अन्य फूल कारोबारी आलोक पाल ने बताया कि दीपोत्सव की सजावट में गेंदा और गुलाब की सबसे अधिक मांग है। पीले और नारंगी गेंदे से तोरण, मालाएं, स्वागत द्वार और मंच सजाए जा रहे हैं। वहीं, लाल गुलाब का इस्तेमाल विशेष सजावट और अतिथियों के स्वागत में किया जा रहा है। इसके अलावा रजनीगंधा, गुलदाउदी, चमेली और अन्य सजावटी फूलों की भी मांग है। रजनीगंधा का इस्तेमाल मंचों और विशेष सजावट में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महानगरों की मंडियों पर निर्भरता
पिंटू मांझी ने बताया कि रामनगरी में फूलों की बढ़ती मांग पूरी करने के लिए स्थानीय बाजार के साथ बाहरी मंडियों पर भी निर्भर रहना पड़ रहा है। कोलकाता, दिल्ली और लखनऊ से अलग-अलग किस्मों के फूल मंगाए जा रहे हैं। कारोबारियों के सामने फूलों की नियमित आपूर्ति के साथ उनकी ताजगी बनाए रखने की चुनौती भी है। मांग के अनुरूप स्टॉक और खेप की व्यवस्था की जा रही है।

Trending Videos

नगर निगम अकेले फूलों की सजावट पर 24 लाख रुपये खर्च करेगा

दीपोत्सव के दौरान रामनगरी को फूलों से सजाने में करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक, सरयू तट, राम की पैड़ी, रामकथा पार्क, लता चौक, धर्मपथ से लेकर प्रमुख मठ-मंदिरों को फूलों से सजाने की योजना है। राम मंदिर में करीब 50 क्विंटल फूलों से साज-सज्जा की जाएगी। नगर निगम अकेले फूलों की सजावट पर 24 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके तहत लता चौक और राम की पैड़ी पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। साथ ही टेढ़ीबाजार से लता चौक तक भी सजावट की जाएगी।

एक सप्ताह में बढ़े फूलों के दाम (रुपये प्रति किलो)

फूल एक सप्ताह पहले वर्तमान भाव
गेंदा  40 70
गुलाब 100 150
रजनीगंधा 120 180
गुलदाउदी 60 100
चमेली 200 300
जिप्सोफिला 180 250
कमल 20 रुपये प्रति नग 30 रुपये प्रति नग
आर्किड 250 350
जरबेरा 80 120


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed