उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में दो दिन से वन विभाग और पुलिस की टीम को छका रहे तेंदुए की गोली लगने से मौत हो गयी। तेंदुए को पकड़ने गये आशियाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। तेंदुए को हमले से बचने के लिए थानाध्यक्ष ने उसके ऊपर फायर कर दिया।