Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP and Congress will jointly vet all candidates; 806 applicants have submitted their applications so far;

यूपी: सपा-कांग्रेस मिलकर करेंगे सभी उम्मीदवारों की जांच पड़ताल, अब तक आ चुके हैं 806 दावेदार; जानिए प्रक्रिया

Fri, 20 Nov 2026 08:08 PM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 20 Nov 2026 08:08 PM IST
सार

SP-Congress alliance in UP: यूपी में सपा और कांग्रेस चुनाव की तैयारियां शुरू कर चुके हैं। दोनों दलों ने संयुक्त रूप से उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
UP: SP and Congress will jointly vet all candidates; 806 applicants have submitted their applications so far;
यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। गठबंधन के प्रमुख घटक दल समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने सभी 403 विधानसभा सीटों पर मजबूत प्रत्याशियों के चयन के लिए संयुक्त रणनीति बनाई है। इसके तहत दोनों दलों की ओर से कुल 806 दावेदारों की गहन स्क्रूटनी की जाएगी। इस प्रक्रिया के बाद ही उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

हर सीट से सपा और कांग्रेस के एक-एक दावेदार का नाम होगा शामिल

योजना के मुताबिक, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से सपा और कांग्रेस के एक-एक प्रमुख दावेदार का नाम संयुक्त सूची में शामिल किया जाएगा। इस तरह प्रदेश की सभी 403 सीटों के लिए 806 संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार होगा। सूची में जगह मिलने का मतलब टिकट की गारंटी नहीं होगा। सभी दावेदारों को निर्धारित मानकों पर परखा जाएगा।
विज्ञापन

जातीय समीकरण, जनाधार व स्थानीय मुद्दों के आधार पर होगा आकलन

प्रत्याशियों के चयन के लिए सपा और कांग्रेस की संयुक्त कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के जातीय समीकरण, स्थानीय मुद्दों और दावेदारों के व्यक्तिगत जनाधार का बारीकी से आकलन करेगी। इसका उद्देश्य ऐसे प्रत्याशी का चयन करना है, जिसकी संबंधित सीट पर जीतने की संभावना सबसे अधिक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष नेतृत्व लेगा अंतिम फैसला
संयुक्त कमेटी सभी 806 दावेदारों की जमीनी स्थिति की पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व को सौंपेगी। सूत्रों के अनुसार, स्क्रूटनी के बाद सामने आए नामों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आपसी सहमति से अंतिम निर्णय लेंगे। गठबंधन के नेताओं का मानना है कि समय रहते शुरू की गई इस संयुक्त कवायद से चुनावी तैयारियों के साथ सीटों के बंटवारे की प्रक्रिया को भी लाभ मिलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed