{"_id":"6b005d97753507878808fc6a","slug":"up-fake-medicines-are-coming-in-large-quantities-from-uttarakhand-himachal-and-madhya-pradesh-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उत्तराखंड, हिमाचल और मध्य प्रदेश से भारी मात्रा में आ रही हैं नकली दवाएं, अब तक करोड़ों की हो चुकी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उत्तराखंड, हिमाचल और मध्य प्रदेश से भारी मात्रा में आ रही हैं नकली दवाएं, अब तक करोड़ों की हो चुकी सीज
Fri, 20 Nov 2026 08:17 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 20 Nov 2026 08:17 PM IST
सार
Fake medicines in UP: यूपी में नकली दवाओं की आवक बढ़ती ही जा रही है। तीन राज्यों से दवाओं के सप्लायर पूरी तरह से सक्रिय हैं।
विज्ञापन
यूपी में नकली दवाओं का कारोबार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नकली दवाओं के कारोबारी उत्तर प्रदेश को खपत के लिए मुफीद मानते हैं। यही वजह है कि यहां उत्तराखंड, हिमाचल ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश से भी नकली और काउंटरफिट दवाएं खप रही हैं। एफएसडीए ने अब तक 7.57 करोड़ की दवाएं सीज कर 24 एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
प्रदेश में नकली दवाओं का नेटवर्क तोड़ने के लिए एफएसडीए लगातार प्रयास कर रहा है। अमरोहा के चौधरपुर स्थित मैसर्स आरबी मेडिकल स्टोर से 12 जून 2026 को मैक्सीफीट सीवी 625 टैबलेट्स के बैच नंबर टीबी 250343 सी का नमूना लिया था। यह नकली पाया गया। दवा के वास्तविक निर्माता मैसर्स पोलिस्टर पावर इंडस्ट्रीज और मार्केटर मैसर्स हेल्थप्राइड से भी बैच की पुष्टि कराई गई। दोनों कंपनियों ने भी संबंधित बैच के नकली होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विभागीय पड़ताल में सामने आया कि आरोपियों ने अमरोहा और मुरादाबाद में एक ही नाम और पार्टनरशिप के तहत आठ अलग-अलग औषधि फर्मों के लाइसेंस प्राप्त कर रखे थे। निरीक्षण के दौरान मैसर्स एरिबा फार्मास्युटिकल्स के पार्टनर अमित कुमार ने आसिफ से नकली दवा प्राप्त कर उसका वितरण किया था। इस मामले में औषधि निरीक्षक की तहरीर पर थाना सिविल लाइंस, मुरादाबाद में अमित कुमार, आसिफ, वासिफ और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस मामले में रविंदर, शिवम और आसिफ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
30 से अधिक ब्रांड की पैकिंग और लेबल की नकल
विभागीय कार्रवाई में सामने आया है कि नकली दवाओं के कारोबार में स्थापित और बहुचर्चित दवा कंपनियों के ब्रांड की पैकिंग और लेबल की नकल कर दवाएं तैयार की जा रही थीं। ग्लेनमार्क की टेल्मा, एबॉट की केनोकॉर्ट इंजेक्शन, एरिस्टो फार्मा की पैनटॉप 40, एल्केम की क्लैवम और पैन डी, ग्लैक्सो की ऑग्मेंटिन 625, मैनकाइंड की गुडसेफ, टोरेंट की शायमोरल फोर्ट, मैक्लोडड् की डेफकोर्ट-6, डॉ रेड्डीज की राजो- डी, सन फार्मा की रोसुवास, इंटास की लेवेरा 500, जाइडस की लिपाग्लिन और स्टैडमेड की अलकासोल सिरप शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त प्रेगैबलिन कैप्सूल्स के ब्रांड प्रेसिज-300 (कनिका हेल्थकेयर, पंचकूला) और नेरूरो-300 (मेडविन फार्मास्युटिकल्स), सी-ए जेड (केल्टेक्स हेल्थकेयर, सिरमौर), ए-साइपेक्स-625 (एपेक्स फॉर्मूलेशन), क्लैविन 625 (एल्केम, सिक्किम), क्लेव-625, सेफ-200एल्बी और एल्केमॉक्स-सीवी (जीनैक फार्मा , उत्तराखंड), ओबेफिक्स एलबी-200 (स्कारर्वीटी फार्मास्युटिकल्स, चंडीगढ़), जेडी-200-एलबी (एवीपी फार्मा, गुवाहाटी), वी-क्लेव 625 (सबी फार्मास्युटिकल्स प्रा लि., गुवाहाटी) तथा जीरोडाल-एसपी (फाइल) के नकली या काउंटरफिट उत्पाद भी विभागीय कार्रवाई में सामने आए हैं।
लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई
यूपीएफएसडीए की जांच का अगला महत्वपूर्ण चरण नकली दवाओं के वास्तविक निर्माण स्रोत तक पहुंचना है। विभाग सप्लाई चेन में शामिल प्रत्येक स्तर की भूमिका की पड़ताल कर रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नकली दवाओं का निर्माण कहां हुआ, उनकी पैकिंग और लेबलिंग किसने की तथा उन्हें किन-किन फर्मों के माध्यम से बाजार में पहुंचाया गया। इसके साथ ही अवैध कारोबार में शामिल विक्रेताओं के औषधि लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
नकली दवाओं पर कसेंगे नकेल
प्रदेश में नकली दवाओं की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। नकली दवाओं की जब्ती और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे नेटवर्क के मूल निर्माण स्रोत से लेकर सप्लाई चेन की अंतिम कड़ी तक पहुंचकर इसे समाप्त करना है।- डॉ. रोशन जैकब, सचिव एवं आयुक्त, यूपीएफएसडीए