{"_id":"6ac250ba13b9186db30ad812","slug":"video-sikh-community-protests-in-vijaypur-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू: विजयपुर में पंजाबी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग, सिख समुदाय ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: विजयपुर में पंजाबी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग, सिख समुदाय ने किया प्रदर्शन
Nikita Gupta
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:42 PM IST
Link Copied
पंजाबी भाषा को जम्मू-कश्मीर में आधिकारिक तौर पर लागू किए जाने की मांग को लेकर रविवार को विजयपुर क्षेत्र में रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर पंजाबी भाषा को जम्मू-कश्मीर में आधिकारिक तौर पर लागू किए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सिख समुदाय के लोगों के साथ भेदभाव किया है। जो पंजाबी भाषा बोलते और लिखते हैं। पंजाबी ऐसी भाषा है जो पूरे विश्व में बोली जाती है। इसका पूरे विश्व में अहम स्थान है। जम्मू-कश्मीर में भी पंजाबी भाषा को अपनाने वाले लोगों की संख्या लाखों में है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सिख समुदाय के लोग ही नहीं बल्कि सभी समुदाय के लोग पंजाबी बोलते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर में पंजाबी भाषा को आधिकारिक तौर पर लागू नहीं किया तो आने वाले दिनों में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।जिसकी जिम्मेदारी केंद्र व राज्य सरकार की होगी। इस दौरान सिख समाज के कई लोग मौजूद थे जिन्होंने अपने विचार रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।