{"_id":"6ae47e46bbf6af71e807902c","slug":"video-rs-pura-to-get-better-road-infrastructure-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू: आरएस पुरा को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा, सुरेंद्र चौधरी ने शुरू करवाया निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: आरएस पुरा को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा, सुरेंद्र चौधरी ने शुरू करवाया निर्माण कार्य
जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कुलियां से आरएस पुरा तक सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन कर इसे शुरू करवाया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने बाल आश्रम और गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों को काम की नियमित निगरानी करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर सड़क सुविधा और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसके लिए आवश्यक है कि विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को इनका लाभ मिल सके।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।