{"_id":"6a22ba5b6fe2eef008093308","slug":"video-distribution-of-educational-materials-by-shaurya-education-trust-at-the-government-middle-school-in-miran-sahib-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: मीरा साहिब के सरकारी मिडिल स्कूल में शौर्य एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से शिक्षा सामग्री वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: मीरा साहिब के सरकारी मिडिल स्कूल में शौर्य एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से शिक्षा सामग्री वितरण
शौर्य एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से मीरा साहिब ब्लॉक के अधीन गांव लगयोटिया के सरकारी मिडिल स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपियां, पेन, पेंसिल, बैग व अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन विक्की गुप्ता ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है और सभी को बच्चों की पढ़ाई में सहयोग देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान मीरा साहिब जोन स्कूल शिक्षा अधिकारी नाजिया कोसर ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरणा मिलती है।
इस मौके पर सरदार किर्तन सिंह सेवा निवृत्ति हेडमास्टर प्रमोद कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग,बच्चौ के अभिभावक, स्कूल स्टाफ व ग्रामीण भी उपस्थित रहे। अंत में स्कूल प्रबंधन की ओर से शौर्य एजुकेशन ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।