{"_id":"6a2262952c94e3908b0b5f05","slug":"miscreants-pelted-stones-at-indore-mumbai-passenger-bus-injuring-more-than-five-passengers-police-investigating-barwani-news-c-1-1-noi1434-4360914-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Barwani News: इंदौर-मुंबई यात्री बस पर बदमाशों ने किया पथराव, पांच से अधिक यात्री घायल, पुलिस जुटी जांच में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani News: इंदौर-मुंबई यात्री बस पर बदमाशों ने किया पथराव, पांच से अधिक यात्री घायल, पुलिस जुटी जांच में
बड़वानी जिले के जुलवानिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात इंदौर से मुंबई जा रही कौशल ट्रेवल्स की यात्री बस पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। एबी रोड पर हुई इस घटना में बस का अगला कांच टूट गया, जिससे पांच से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुलवानिया में भर्ती कराया गया। बस में सवार यात्री पहरा ने बताया कि वे इंदौर से मुंबई जा रहे थे। रात करीब 11 बजे जुलवानिया से सेंधवा रोड पर अचानक कुछ अज्ञात बदमाशों ने बस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। पथराव के दौरान टूटा कांच आगे बैठे यात्रियों को लग गया। बस में लगभग 40 से 45 यात्री सवार थे।
चालक ने बताई घटना की जानकारी
बस चालक श्यामलाल के अनुसार, जुलवानिया थाना क्षेत्र में एबी रोड पर तीन बदमाशों ने बस को निशाना बनाया। कांच टूटते ही बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उन्होंने बताया कि बस अनियंत्रित होकर नहीं पलटी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में पांच यात्रियों को कांच लगने से चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, एबी रोड पर पुलिस वाहन लगातार गश्त कर रहा था, इसके बावजूद बदमाशों ने चलती बस पर हमला कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच और सर्चिंग
घटना की सूचना मिलने पर जुलवानिया थाना प्रभारी सौरभ बाथम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया और घटनास्थल का मुआयना किया गया। थाना प्रभारी सौरभ बाथम ने बताया कि पांच घायल यात्रियों का उपचार जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में एबी रोड और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।