{"_id":"6a2a8922258382798103c3e1","slug":"video-una-two-brothers-in-police-custody-on-charges-of-assaulting-wife-investigation-underway-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: पत्नी से मारपीट के आरोप में दो भाई पुलिस हिरासत में, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: पत्नी से मारपीट के आरोप में दो भाई पुलिस हिरासत में, जांच जारी
उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां के गांव कुंग्राला (बागड़ू) में घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि कुशल कुमार ने अपने बड़े भाई कृष्ण कुमार के साथ मिलकर अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाती रही, लेकिन दोनों आरोपी उसकी पिटाई करते रहे। घटना के दौरान घर में मौजूद बच्चे भी भयभीत हो गए और पूरे घटनाक्रम से सहम गए। आसपास के लोगों ने जब महिला की चीख-पुकार सुनी तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस थाना अंब की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों भाइयों को अपने साथ थाना अंब ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।