{"_id":"6af80f164dd11b7f6a03fcc7","slug":"video-una-police-constable-recruitment-physical-test-november-2026-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना में पुलिस आरक्षी भर्ती का शारीरिक परीक्षण दूसरे दिन भी जारी, पुरुषों और महिलाओं के लिए तय किए गए रोल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में पुलिस आरक्षी भर्ती का शारीरिक परीक्षण दूसरे दिन भी जारी, पुरुषों और महिलाओं के लिए तय किए गए रोल नंबर
Ankesh Dogra
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:04 PM IST
Link Copied
जिला ऊना में पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) एवं शारीरिक माप परीक्षण (PST) का सिलसिला शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। यह परीक्षण पुलिस लाइन झलेड़ा के मैदान में आयोजित किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया में पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को उनके रोल नंबर के अनुसार निर्धारित तिथियों पर बुलाया गया है।
जिला पुलिस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 नवंबर 2026 को पुरुष अभ्यर्थियों के रोल नंबर 80070972 से 80072586 तक के उम्मीदवारों का शारीरिक परीक्षण होगा। वहीं, 16 नवंबर 2026 को महिला अभ्यर्थियों के रोल नंबर 90026766 से 90028476 तक की अभ्यर्थियों को परीक्षण के लिए बुलाया गया है।
सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सुबह 6:00 बजे पुलिस लाइन झलेड़ा, जिला ऊना के मैदान में उपस्थित होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज मूल रूप में साथ लाने होंगे।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों के साथ माता-पिता या अभिभावकों को परीक्षण स्थल पर आने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा मैदान में सामान और लगेज लाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। उम्मीदवारों को मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान साथ नहीं लाने की हिदायत दी गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया है, ताकि शारीरिक परीक्षण सुचारू रूप से संपन्न करवाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।