{"_id":"68d650c968257fae0103b826","slug":"video-una-one-day-workshop-on-forest-rights-act-2006-held-in-bangana-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: वन अधिकार अधिनियम 2006 पर बंगाणा में हुई एकदिवसीय कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: वन अधिकार अधिनियम 2006 पर बंगाणा में हुई एकदिवसीय कार्यशाला
उपमंडल बंगाणा में आज वन अधिकार अधिनियम, 2006 विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी सोनू गोयल ने की। कार्यशाला का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में व्यक्तिगत वन अधिकार एवं सामुदायिक वन अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। तकनीकी सत्र का संचालन वन परिक्षेत्र अधिकारी बंगाणा अंकुश आनंद ने संसाधन व्यक्ति के रूप में किया। उन्होंने प्रतिभागियों को अधिनियम के प्रावधानों, दावों की प्रक्रिया तथा इसके व्यावहारिक क्रियान्वयन से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सोनू गोयल ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम का सही और पारदर्शी क्रियान्वयन तभी संभव है जब विभागीय समन्वय मजबूत हो और पात्र लाभार्थियों के दावों का समयबद्ध निपटारा किया जाए। हमारा प्रयास है कि कोई भी वास्तविक हकदार वंचित न रह जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।