फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chaukimanyar Khair smuggling case: Main accused remains out of police reach even after 10 days

चौकीमन्यार खैर तस्करी मामला: 10 दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

Wed, 21 Oct 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 21 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chaukimanyar Khair smuggling case: Main accused remains out of police reach even after 10 days
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के चौकीमन्यार क्षेत्र में खैर तस्करी के मामले में 10 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वन विभाग की टीम ने रात के अंधेरे में खैर के आठ मोछों से लदी बोलेरो गाड़ी को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की थी लेकिन इतने दिन बाद भी तस्करी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस ने अप्लाइड फॉर (बिना नियमित पंजीकरण नंबर वाली) गाड़ी होने के बावजूद उसके मालिक का पता लगा लिया है लेकिन गाड़ी ड्राइवर लेकर गया था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब वाहन मालिक तक पुलिस पहुंच गई है तो खैर की अवैध कटाई और तस्करी में शामिल मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी?
विज्ञापन

रामगढ़ रेंज के तलमेहड़ा ब्लॉक की चौकीमन्यार बीट में वन विभाग की टीम ने रात के समय खैर की लकड़ी से लदी बोलेरो गाड़ी पकड़ी थी। वाहन की तलाशी लेने पर खैर के आठ मोछे बरामद हुए थे। इसके अलावा खैर काटने में इस्तेमाल होने वाला बैटरी चालित साइलेंट कटर, नौ बैटरियां और पांच चेन सेट भी मिले थे। बरामद लकड़ी का अनुमानित मूल्य करीब 43 हजार रुपये बताया गया था। कार्रवाई के दौरान चालक समेत चार-पांच लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन

वन विभाग की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई थी कि बरामद खैर के मोछे चौकीमन्यार पंचायत के पंजोड़ा क्षेत्र की वन भूमि से काटे गए हो सकते हैं। हालांकि, लकड़ी वास्तव में कहां से काटी गई और इस मामले में कितने लोग शामिल हैं, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वाहन मालिक का पता चला, मुख्य आरोपियों की तलाश जारी



डीएसपी ऊना हेमराज वर्मा ने बताया कि वन विभाग की सूचना के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बोलेरो कैंपर गाड़ी को कब्जे में लेकर उसके पंजीकरण संबंधी जानकारी की जांच की गई। वाहन अप्लाइड फॉर होने के बावजूद उसके मालिक का पता लगा लिया है। जल्द ही मुख्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed