फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amb development block receives 63.25 lakh from Disaster Relief Fund

Una News: आपदा राहत कोष से अंब विकास खंड को मिले 63.25 लाख

Wed, 21 Oct 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 21 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Amb development block receives 63.25 lakh from Disaster Relief Fund
अंब(ऊना)। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीण रास्तों को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने अंब विकास खंड के लिए 63.25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। एडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न पंचायतों में 51 विकास कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। उपायुक्त कार्यालय की राहत शाखा की ओर से इन कार्यों के लिए बजट जारी करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस स्वीकृत बजट से क्षेत्र की पंचायतों में क्षतिग्रस्त रास्तों, नालियों, पुलियों, सुरक्षा दीवारों और डंगों की मरम्मत के साथ-साथ निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त एक महिला मंडल भवन की मरम्मत भी की जाएगी। प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार कुठेड़ा खैरला, धंदड़ी, हंबोली, कटौहड़ कलां, बदाऊं, लडोली, घंगरेट, भगड़ाह, गिंडपुर, धर्मशाल महतां, डुहल बगवालां, खरोह, कटौहड़ खुर्द, लोहारा अपर, भटेहड़, कठोह, टकारला, कोहाड़छन्न, धुसाड़ा, घेवट बेहड़, ज्वार, ज्वाल और कुठियाड़ी सहित कई पंचायतों में काम पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन कार्यों के तहत बस्तियों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाले रास्तों के साथ-साथ स्कूलों, श्मशानघाटों, मंदिरों और स्वास्थ्य केंद्रों तक जाने वाले रास्तों की भी मरम्मत होगी। स्वीकृत बजट के तहत धुसाड़ा पंचायत में लिंक रोड से बाबा बालियां थान लोहारा तरखाना तक रास्ते की मरम्मत के लिए ढाई लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। हंबोली पंचायत में लिंक रोड से श्मशानघाट तक रास्ते और पुली की मरम्मत के लिए भी ढाई लाख रुपये दिए गए हैं। वहीं डुहल बगवालां पंचायत में रास्ते और डंगे की मरम्मत के लिए ढाई लाख तथा टकारला पंचायत में दो संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए कुल तीन लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इसके अलावा लोहारा अपर सहित अन्य पंचायतों में भी रास्तों और सुरक्षा दीवारों के निर्माण के लिए बजट का उचित प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed