फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   30 special buses to run from Una-Haroli for Diwali

Una News: दिवाली ऊना-हरोली से दौड़ेंगी 30 स्पेशल बसें

Wed, 21 Oct 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 21 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
30 special buses to run from Una-Haroli for Diwali
ऊना। दिवाली पर घर पहुंचने की जल्दी और बसों में सीट पाने की जद्दोजहद के बीच हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) यात्रियों को राहत देने की तैयारी में है। त्योहार के दौरान बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में कामगारों की आवाजाही बढ़ने से नियमित बसों में सीटें कम पड़ जाती हैं। ऐसे में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए ऊना और हरोली डिपो से 25 से 30 विशेष बसें चलाने की योजना है। इनमें डीजल बसों के साथ ई-बसों का भी संचालन किया जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन पांच नवंबर से स्पेशल बसों का संचालन शुरू करेगा।
विज्ञापन

दिवाली नजदीक आते ही औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोग छुट्टियों के दौरान अपने घरों का रुख करते हैं। बद्दी में कामगारों की संख्या अधिक होने के कारण इस अवधि में बसों में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार चलने वाली बसों में भीड़ बढ़ने से कई यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती। ऐसे में अतिरिक्त बसें चलाकर यात्रियों को राहत देने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

ऊना डिपो की निर्धारित समय सारिणी के अनुसार करीब 45 बसें दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी, पंजाब के कई स्टेशनों सहित अन्य लंबे रूटों पर यात्रियों को परिवहन सुविधा दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन रूटों पर चलेंगी विशेष बसें

निगम की योजना के अनुसार हरोली-बद्दी, ऊना-बद्दी, ऊना-चंडीगढ़ और हरोली-चंडीगढ़ रूट पर विशेष बसें चलाई जाएंगी। डीजल और ई-बसों के जरिये अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध होने से कामगारों और अन्य यात्रियों को सफर के अधिक विकल्प मिलेंगे।


दिवाली के त्योहार को देखते हुए यात्रियों के सुविधा के लिए ऊना डिपो और हरोली ई-डिपो से 25 से 30 स्पेशल बसों का संचालन करने की योजना बनाई गई है। इस दौरान यदि जरूरत पड़ी तो स्पेशल बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
-राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक ऊना डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed