{"_id":"6a4df6a12d81dc90c602a602","slug":"video-una-news-python-attacks-man-in-bangana-second-snake-incident-in-two-days-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा में अजगर का हमला, पशु चराने जा रहे व्यक्ति पर बोला हमला; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा में अजगर का हमला, पशु चराने जा रहे व्यक्ति पर बोला हमला; अस्पताल में भर्ती
Ankesh Dogra
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:35 PM IST
ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल में दो दिनों के भीतर अजगर से जुड़ी दूसरी घटना सामने आई है। बुधवार सुबह डोहक पंचायत में पशु चराने जा रहे एक व्यक्ति पर अजगर ने हमला कर दिया। घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, डोहक पंचायत निवासी प्रेम लाल धीमान बुधवार सुबह करीब नौ बजे रोज की तरह अपने पशुओं को चराने के लिए डैम क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों में छिपे एक अजगर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। अजगर ने उन्हें जकड़ने का प्रयास किया, लेकिन प्रेम लाल ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह खुद को उसके चंगुल से छुड़ा लिया।
हमले में घायल होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अजगर को पकड़ने की मांग की है।
गौरतलब है कि मंगलवार को भी बंगाणा क्षेत्र के बिहडू स्कूल के बाथरूम में एक अजगर घुस आया था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया था। लगातार दो दिनों में अजगर की घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं अजगर या अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसके पास न जाएं और तुरंत विभाग को सूचना दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।