Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Conclusion of morning processions (prabhat pheris); 'Nagar Kirtan' to be held today

Una News: प्रभात फेरियों का समापन, आज निकलेगा नगर कीर्तन

Mon, 23 Nov 2026 05:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 23 Nov 2026 05:04 AM IST
विज्ञापन
Conclusion of morning processions (prabhat pheris); 'Nagar Kirtan' to be held today
ऊना में गुरू नानक जयंती पर आयोजित प्रभात फेरी से पूर्व गुरबाणी पाठ करती संगत। स्त्रोत : आयोजक
हीरां से ऊना तक निकलेगी धार्मिक यात्रा, गतका दल दिखाएगा युद्ध कला के करतब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। श्री गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में जिलेभर में निकाली जा रही प्रभात फेरियों का रविवार को समापन हो गया। ऊना नगर में भी श्रद्धालुओं ने सुबह शब्द कीर्तन और गुरबाणी गायन करते हुए नगर परिक्रमा की। प्रकाश पर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा। इससे पहले 23 नवंबर को हीरां से ऊना तक भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
गुरु नानक मिशन संस्था के महासचिव हरपाल सिंह कोटला ने बताया कि बाबा सरबजोत सिंह बेदी की प्रेरणा, पांच प्यारों की अगुवाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में नगर कीर्तन सुबह आठ बजे गांव हीरां स्थित गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर से आरंभ होगा। धार्मिक यात्रा कांगड़, ललड़ी, नंगल खुर्द, टाहलीवाल, संतोषगढ़, सनोली, बीनेवाल, मेहतपुर, देहलां, बहड़ाला और रक्कड़ से होते हुए ऊना स्थित किला बाबा साहिब सिंह बेदी में संपन्न होगी। इस दौरान गतका दल के सदस्य पारंपरिक युद्ध कला का प्रदर्शन कर संगत को आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को किला बाबा साहिब सिंह बेदी में जिला स्तरीय प्रकाश पर्व समारोह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन बाबा सरबजोत सिंह बेदी के मार्गदर्शन में होगा। उन्होंने संगत से दोनों कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed