{"_id":"6a8d63d48b6049b6e2011a97","slug":"video-una-khelo-india-dialogue-august-27-national-sports-day-pm-modi-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खेल दिवस पर ऊना में होगा खेलो इंडिया संवाद, तीन शिक्षण संस्थानों में 27 अगस्त को कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय खेल दिवस पर ऊना में होगा खेलो इंडिया संवाद, तीन शिक्षण संस्थानों में 27 अगस्त को कार्यक्रम
Ankesh Dogra
Updated Tue, 25 Aug 2026 03:13 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में ऊना जिले में 27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद एवं युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेरा युवा भारत, ऊना और माय भारत-एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले ये कार्यक्रम जिले के तीन शिक्षण संस्थानों में आयोजित होंगे। इनमें सलोह स्थित ट्रिपल आईटी ऊना, राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक और एसवीएसडी पीजी कॉलेज भटोली शामिल हैं।
जिला युवा अधिकारी माय भारत ऊना प्रदीप कुमार ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रिपल आईटी ऊना में होने वाले कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. मनीष गौड़ मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
प्रदीप कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत देशभर में 27 अगस्त को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के साथ देश में खेलों के विकास, युवा सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रमों में युवाओं को खेल जगत से जुड़े व्यक्तित्वों और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ संवाद करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहेगा। इस दौरान युवाओं को खेल और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार रखने का अवसर भी मिलेगा।
युवा संवाद के दौरान चार प्रमुख विषयों पर युवाओं से विचार और सुझाव लिए जाएंगे। इनमें जमीनी स्तर पर बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध करवाकर देश के खेल इकोसिस्टम को मजबूत करना प्रमुख विषय रहेगा।
इसके अलावा वर्ष 2036 के ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने और खेलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए युवाओं को भविष्य के कौशल, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अवसरों से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम में शामिल युवाओं से उनके विचार, सुझाव और आकांक्षाएं भी प्राप्त की जाएंगी। इन सुझावों को क्यूआर कोड के माध्यम से संकलित किया जाएगा। आयोजकों का उद्देश्य युवाओं की भागीदारी को केवल कार्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय उनके विचारों को खेल और युवा विकास से जुड़ी व्यापक पहल से जोड़ना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।