फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four trains on the Una-Daulatpur and Nangal routes cancelled until September 15.

Una News: ऊना-दौलतपुर और नंगल की चार ट्रेनें 15 सितंबर तक रद्द

Sun, 30 Aug 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 30 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Four trains on the Una-Daulatpur and Nangal routes cancelled until September 15.
ऊना। चंडीगढ़-मोरिंडा रेल खंड में चल रहे थ्रू रेल रिन्यूअल (टीआरआर) के कार्य का असर रेल यात्रियों पर सितंबर में भी जारी रहेगा। रेलवे ने ऊना-दौलतपुर चौक और नंगल डैम-अंबाला कैंट के बीच चलने वाली चार ट्रेनों के रद्द करने की अवधि बढ़ा दी है।
विज्ञापन

ऐसे में ऊना और आसपास के क्षेत्रों से चंडीगढ़, अंबाला और पंजाब की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
अंबाला मंडल की ओर से 29 अगस्त को जारी को जारी की गई सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 74991 (अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक) को एक सितंबर से आठ सितंबर तक रद्द रखा गया है। इसी तरह 74992 (दौलतपुर चौक-अंबाला कैंट) एक से नौ सितंबर तक नहीं चलेगी।
विज्ञापन

दोनों ट्रेनें ऊना और दौलतपुर चौक क्षेत्र के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऑनलाइन रेल सूचना में भी 74991 और 74992 के 29 अगस्त को रद्द रहने की पुष्टि दिखाई गई है। बता दें कि दोनों ट्रेन पिछले दो महीने से लगातार रद्द चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार ट्रेनें रद्द रहने से ऊना-दौलतपुर चौक क्षेत्र के यात्रियों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। खासकर रोजाना नौकरी, कारोबार और अन्य जरूरी कामों के लिए चंडीगढ़-अंबाला की ओर जाने वाले यात्रियों की दिक्कतें कम होती दिखाई नहीं दे रहीं हैं।

इसके अलावा 64516 (नंगल डैम-अंबाला कैंट) और 64517 (अंबाला कैंट-नंगल डैम) को 1 से 15 सितंबर तक रद्द रखने का निर्णय लिया गया है। 64516 नंगल डैम से चलकर ऊना सहित कई स्टेशनों से होते हुए अंबाला पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed