{"_id":"6b07d81925f0f5da1506cd36","slug":"video-una-constitution-day-adc-ishant-jaswal-preamble-reading-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना में संविधान दिवस पर एडीसी ईशांत जसवाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में संविधान दिवस पर एडीसी ईशांत जसवाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:26 PM IST
Link Copied
संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर 26 नवंबर को डीसी कार्यालय परिसर ऊना में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ईशांत जसवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। इस दौरान सभी को संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
एडीसी ईशांत जसवाल ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतांत्रिक ढांचे की मजबूत आधारशिला है। यह समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे उच्च मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार और स्वतंत्रता प्रदान करने के साथ-साथ उसके कर्तव्यों का भी बोध करवाता है। संविधान दिवस का अवसर प्रस्तावना के वाचन और उसमें निहित आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है।
एडीसी ने कहा कि संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य आमजन में संवैधानिक आदर्शों और मूल्यों के प्रति जागरूकता एवं सम्मान की भावना विकसित करना है। संविधान सरकार की कार्यप्रणाली और शासन व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश निर्धारित करता है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करे और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में अपना योगदान दे।
गौरतलब है कि 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था। इस दिन को देशभर में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।