Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Students from Jagatkhana School held a rally to spread a message against drug abuse; villagers showered them with flowers
{"_id":"6ad0c1acfec1cd4d4f073603","slug":"video-students-from-jagatkhana-school-held-a-rally-to-spread-a-message-against-drug-abuse-villagers-showered-them-with-flowers-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"थाना कलां: जगातखाना स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर दिया नशा मुक्ति का संदेश, ग्रामीणों ने बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना कलां: जगातखाना स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर दिया नशा मुक्ति का संदेश, ग्रामीणों ने बरसाए फूल
राजकीय प्राथमिक पाठशाला जगातखाना के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में नशा मुक्ति से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव की गलियों में जागरूकता के नारे लगाए और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। बच्चों की इस सराहनीय पहल का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गांव की गलियों से गुजरती बच्चों की टोली पर ग्रामीणों ने फूल बरसाए और चॉकलेट व मिठाइयां बांटकर उनका उत्साह बढ़ाया। ग्रामीणों ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य बच्चों और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नई पीढ़ी को नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन और बच्चों की इस पहल की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में सहयोग देने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।