{"_id":"6acf437490a23a08fc054336","slug":"video-pm-surya-ghar-yojana-registration-camp-una-haroli-october-2026-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए पंजीकरण अभियान, हरोली में लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए पंजीकरण अभियान, हरोली में लोगों को किया जागरूक
Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:25 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के प्रति आम जनता को जागरूक करने और पात्र उपभोक्ताओं का पंजीकरण करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने तीन दिवसीय विशेष सेवा सेतु जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बाद बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों को योजना की जानकारी दी गई और पात्र उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया।
शिविर में उपभोक्ताओं को घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लाभ, योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया, पात्रता संबंधी शर्तों और सरकार की ओर से निर्धारित वित्तीय सहायता के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
इसके अलावा लोगों को सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया, अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से संयंत्र लगवाने और योजना से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताओं के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
अभियान के नोडल अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि शिविरों में आम जनता की समस्याओं का समाधान करने और पात्र लाभार्थियों को योजना के लिए पंजीकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने लोगों से शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया, ताकि वे निर्धारित नियमों और पात्रता शर्तों के अनुसार योजना का लाभ उठा सकें।
अभियान के अगले चरण में 15 अक्तूबर को गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना की जानकारी देने और पात्र उपभोक्ताओं को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।