{"_id":"6a8ea78ee3aaee2a0d0b075a","slug":"video-pawan-khera-comment-balbir-singh-fir-warning-una-himachal-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: पवन खेड़ा की कथित टिप्पणी पर भड़के पूर्व विधायक बलबीर सिंह, एफआईआर की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: पवन खेड़ा की कथित टिप्पणी पर भड़के पूर्व विधायक बलबीर सिंह, एफआईआर की चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:15 PM IST
Link Copied
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता बलबीर सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की ओर से देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर आसीन नेताओं के खिलाफ लगातार अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में बलबीर सिंह ने कहा कि भाजपा इस तरह की भाषा की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पवन खेड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी माता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणियां सामने आ चुकी हैं।
बलबीर सिंह ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ इस तरह की भाषा को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि मामले में वरिष्ठ अधिवक्ताओं से कानूनी सलाह ली जा रही है। जल्द ही अंब के डीएसपी को शिकायत सौंपकर मामले की जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा चिंतपूर्णी मंडल लोअर ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष राकेश चौधरी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।