{"_id":"6af972e106a4f0d2d30bc77c","slug":"video-mukesh-agnihotri-attack-bjp-himachal-opposition-congress-mission-repeat-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: मुकेश अग्निहोत्री का भाजपा पर हमला, बोले- विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह फ्लॉप रही पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: मुकेश अग्निहोत्री का भाजपा पर हमला, बोले- विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह फ्लॉप रही पार्टी
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह फ्लॉप और फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा हताश और निराश है तथा कांग्रेस सरकार के बढ़ते कदमों को देखकर परेशान है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों को देखकर भारतीय जनता पार्टी को यह महसूस होने लगा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का मिशन रिपीट हो रहा है। इसी वजह से भाजपा सरकार के कामकाज को लेकर लगातार परेशान नजर आ रही है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार लगातार अपने कार्यक्रमों और नीतियों के माध्यम से आगे बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यों और नीतियों का सकारात्मक जवाब देने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से चुनौती महसूस हो रही है। इसी कारण पार्टी हताशा और निराशा में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।