Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Devotees will now be able to purchase suits that have been offered as gifts at the Chintpurni Temple Trust.
{"_id":"6af5c6b01bb8e2aafc0e44af","slug":"video-devotees-will-now-be-able-to-purchase-suits-that-have-been-offered-as-gifts-at-the-chintpurni-temple-trust-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी मंदिर न्यास में अब श्रद्धालु खरीद सकेंगे भेंट स्वरूप चढ़ाए गए सूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी मंदिर न्यास में अब श्रद्धालु खरीद सकेंगे भेंट स्वरूप चढ़ाए गए सूट
मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से भेंट स्वरूप चढ़ाए जाने वाले कपड़ों की मंदिर न्यास ने खुली बिक्री शुरू करने की सूचना जारी की है। इसके तहत मंदिर न्यास को भेंट स्वरूप प्राप्त होने वाले सूट, साड़ी, शॉल और स्टोल श्रद्धालुओं को निर्धारित कीमतों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से भेंट स्वरूप चढ़ाए जाने वाले सूट, साड़ी, शॉल और स्टोल अब गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कम कीमत पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। मंदिर न्यास ने इन वस्तुओं की बिक्री के लिए निर्धारित दरें तय कर दी हैं। इच्छुक लोग मंदिर न्यास कार्यालय में पहुंचकर इनकी खरीद कर सकते हैं।
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से समय-समय पर बड़ी संख्या में सूट, साड़ियां और अन्य कपड़े भेंट किए जाते हैं। मंदिर न्यास के पास इन वस्तुओं का काफी स्टॉक जमा हो गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए वीरवार को इनकी बिक्री के लिए कीमतें निर्धारित की गई हैं, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को कम दामों पर कपड़े उपलब्ध हो सकें।उन्होंने बताया कि निर्धारित दरों के अनुसार सूट 50, 100 और 200 रुपये, साड़ी 50, 150 और 200 रुपये में उपलब्ध होगी। वहीं शॉल 50 रुपये और स्टोल 25 रुपये में खरीदे जा सकेंगे। जरूरतमंद व्यक्ति मंदिर न्यास के कार्यालय में पहुंचकर अपनी पसंद के अनुसार इन वस्तुओं को खरीद सकता है।मंदिर न्यास की इस पहल से जहां लंबे समय से जमा कपड़ों के स्टॉक का उचित उपयोग हो सकेगा, वहीं जरूरतमंद परिवारों को भी कम कीमत पर कपड़े उपलब्ध होंगे। यह पहल जरूरतमंद लोगों के लिए राहत भरी साबित होगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।