{"_id":"6a6b196b887c952ebd0d84de","slug":"video-chururu-lohari-bridge-inspection-sudarshan-singh-bablu-una-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una News: चुरुड़ु-लोहारी के बीच 45 करोड़ का पुल अंतिम चरण में, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चुरुड़ु-लोहारी के बीच 45 करोड़ का पुल अंतिम चरण में, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया निरीक्षण
ऊना जिले के अंब उपमंडल के अंतर्गत चुरुड़ु और लोहारी के बीच लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुल का विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि यदि कार्य निर्धारित गति से पूरा होता रहा तो करीब एक सप्ताह के भीतर पुल को क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। पुल के शुरू होने से चुरुड़ु, लोहारी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने और सभी तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, डीएसपी अंब अनिल पटियाल, लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी, जिला परिषद सदस्य सरवन सिंह बंटू तथा ग्राम पंचायत चुरुड़ु के जनप्रतिनिधि और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।