Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Potholes everywhere on the road; incomplete double-laning adds to the trouble

Una News: सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, अधूरा डबल लेन बढ़ा रहा परेशानी

Mon, 30 Nov 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 30 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Potholes everywhere on the road; incomplete double-laning adds to the trouble
तूतड़ू-भिआम्बी-भरौबड़ सड़क पर पड़े गड्ढे। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

तूतड़ू-भिआम्बी मार्ग पर सफर जोखिम भरा, मरम्मत का इंतजार, कई स्थानों पर उखड़ी कोलतार
ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता दूनी चंद से जल्द मरम्मत करवाने की उठाई मांग
जोगिंद्र देव आर्य
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत तूतड़ू-भिआम्बी-भरौबड़ सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़ गए हैं और कई स्थानों पर कोलतार उखड़ चुकी है। सड़क को डबल लेन बनाने का कार्य भी अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग बंगाणा से बार-बार समस्या उठाने के बावजूद सड़क की हालत नहीं सुधरी है।
स्थानीय निवासी सचिन शर्मा, अशोक कुमार, रमन और राकेश शर्मा ने बताया कि भिआम्बी, अलसाहन, चुकानी, चराड़ा और जुलाकार सहित आसपास के कई गांवों के लोग इसी सड़क से आवाजाही करते हैं। विद्यार्थियों, कर्मचारियों और रोजमर्रा के कार्यों से आने-जाने वाले लोगों को बदहाल सड़क से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग बंगाणा से अधूरे डबल लेन निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने विभाग से आश्वासन के बजाय धरातल पर काम कर राहत देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बना हुआ है। रात के समय गड्ढों का पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। - सचिन शर्मा,स्थानीय निवासी

सड़क की ऊपरी परत कई स्थानों पर पूरी तरह उखड़ चुकी है। विभागीय अधिकारियों के समक्ष बार-बार समस्या उठाने के बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। डबल लेन निर्माण अधूरा होने से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। -अशोक कुमार


तूतड़ू-भिआम्बी-भरौबड़ सड़क की स्थिति का निरीक्षण करवाकर आवश्यक मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। डबल लेन निर्माण की मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। जहां गड्ढों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है, वहां उपलब्ध संसाधनों के अनुसार जल्द सुधार के प्रयास किए जाएंगे। -दुनी चंद ,लोक निर्माण विभाग बंगाणा के अधिशासी अभियंता इंजीनियर

तूतड़ू-भिआम्बी-भरौबड़ सड़क पर पड़े गड्ढे। संवाद

तूतड़ू-भिआम्बी-भरौबड़ सड़क पर पड़े गड्ढे। संवाद

तूतड़ू-भिआम्बी-भरौबड़ सड़क पर पड़े गड्ढे। संवाद

तूतड़ू-भिआम्बी-भरौबड़ सड़क पर पड़े गड्ढे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed