{"_id":"6b0534c101c1474d010428f3","slug":"video-bjym-protest-against-jagat-singh-negi-in-una-effigy-clash-with-police-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना में मंत्री जगत सिंह नेगी के पुतले को लेकर पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की, सड़क पर हुआ विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में मंत्री जगत सिंह नेगी के पुतले को लेकर पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की, सड़क पर हुआ विरोध प्रदर्शन
मंत्री जगत सिंह नेगी की भारतीय सेना को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने ऊना के रोटरी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया। पुतला जलाने के दौरान पुलिस और भाजयुमो पदाधिकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
प्रत्यक्ष घटनाक्रम के अनुसार, पुतले में आग लगने के बाद पुलिस जवान उसे लेकर नेशनल हाईवे की दूसरी ओर पहुंचे और सड़क पर फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जले हुए पुतले को फिर से उठाया और विरोध प्रदर्शन जारी रखा।
प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से भारतीय सेना के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की और अपना विरोध दर्ज करवाया।
इस विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो उपाध्यक्ष चैतन्य शर्मा, जिला अध्यक्ष रजत राणा, भाजपा प्रवक्ता विनय शर्मा सहित युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।