{"_id":"68e633f2dd4014133d023741","slug":"video-bangana-beriyan-panchayat-gets-new-building-inaugurated-by-mla-sudarshan-singh-bablu-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंगाणा: बेरियां पंचायत को मिला नया भवन, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाणा: बेरियां पंचायत को मिला नया भवन, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया उद्घाटन
उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेरियां में नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन चिंतपूर्णी क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया। यह भवन 10 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है, जिसमें से 9 लाख रुपये मनरेगा के तहत और 1 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में व्यय किए गए हैं। इस अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर पंचायत में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाना है ताकि आम जनता को सुविधाएं उनके द्वार पर मिल सकें। उन्होंने बताया कि गरनी खड्ड पर बनने वाले पुल के निर्माण के लिए 6 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है और जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। विधायक ने आगे कहा कि क्षेत्र की चौकी मन्यार–बेरियां सड़क के सुधार हेतु 29 लाख रुपये, जबकि कृष्णा नगर–बेरियां सड़क मार्ग के लिए 26 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्य शीघ्र ही आरंभ किए जाएंगे जिससे ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर एसडीएम सोनू गोयल, एसडीओ लोक निर्माण विभाग जोल, एसडीओ जल शक्ति विभाग, एसडीओ बिजली बोर्ड, तथा बीडीओ बंगाणा सुशील शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।