{"_id":"6b080ccd4b8800a5a10eac60","slug":"video-amb-financial-literacy-camp-cyber-fraud-awareness-una-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: अंब में वित्तीय साक्षरता शिविर, बैंक ग्राहकों को बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: अंब में वित्तीय साक्षरता शिविर, बैंक ग्राहकों को बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:11 PM IST
Link Copied
बैंकिंग सेवाओं के बढ़ते डिजिटल इस्तेमाल के बीच ग्राहकों को साइबर ठगी से बचाने और सुरक्षित लेनदेन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ऊना जिले के अम्ब में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अधिकारियों ने बैंक ग्राहकों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग, री-केवाईसी अभियान 2026 और वित्तीय जागरूकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में पांच बैंकों के अधिकारियों और ग्राहकों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय किन सावधानियों को अपनाना जरूरी है, ताकि ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचा जा सके।
शिविर में आरबीआई अधिकारियों ने री-केवाईसी अभियान 2026 की जानकारी देते हुए बैंक खातों में ग्राहक पहचान संबंधी जानकारी को समय पर अपडेट रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और पीएम सूर्य घर योजना के बारे में भी जानकारी साझा की गई। इन योजनाओं के उद्देश्य और उनसे मिलने वाले लाभों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य आम बैंक ग्राहकों में वित्तीय समझ बढ़ाना, डिजिटल बैंकिंग के प्रति विश्वास मजबूत करना और साइबर ठगी के मामलों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी देना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।