{"_id":"6af18f7df1a2a524980d8d34","slug":"video-akshita-sharma-neet-2026-himachal-215-rank-moin-village-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: मोइन गांव की बेटी अक्षिता शर्मा ने चमकाया नाम, नीट में हिमाचल में हासिल की 215वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: मोइन गांव की बेटी अक्षिता शर्मा ने चमकाया नाम, नीट में हिमाचल में हासिल की 215वीं रैंक
मेहनत, लगन और मजबूत इरादे हों तो सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है। इस बात को चिंतपूर्णी क्षेत्र की गंगोट पंचायत के मोइन गांव की बेटी अक्षिता शर्मा ने साबित कर दिखाया है। अक्षिता ने नीट 2026 की परीक्षा उत्तीर्ण कर हिमाचल प्रदेश में 215वीं रैंक हासिल की है। उनका चयन डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
अक्षिता की सफलता के पीछे परिवार का प्रोत्साहन और उनकी अपनी मेहनत रही है। उनके पिता चिंतपूर्णी में कन्फेक्शनरी की दुकान चलाते हैं, जबकि उनके दादा मास्टर मदन सेंटर हेड के पद से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं।
खास बात यह है कि अक्षिता को डॉक्टर बनाने का सपना उनके दादा ने देखा था। अब नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर अक्षिता ने उस सपने को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि ने परिवार को गौरवान्वित किया है।
अक्षिता की सफलता पर महिला मंडल मोइन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महिला मंडल की प्रधान एवं वार्ड पंच विजय कुमारी सहित अन्य महिलाओं ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह में अक्षिता ने महिला मंडल की सभी महिलाओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गांव की महिलाओं से मिले स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद ने उन्हें काफी प्रोत्साहित किया है। उन्होंने भविष्य में भी पूरी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने की बात कही।
अक्षिता की उपलब्धि से मोइन गांव सहित पूरे चिंतपूर्णी क्षेत्र में खुशी की लहर है। एक छोटे से गांव से निकलकर मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने का उनका सफर क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है। परिवार और ग्रामीणों को उम्मीद है कि अक्षिता भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।