{"_id":"6781d344544e43ef1708370b","slug":"panjawar-bathri-to-vankhandi-jhalera-road-closed-for-one-month-una-news-c-93-1-una1002-143140-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पंजावर-बाथड़ी से वनखंडी-झलेड़ा सड़क एक माह के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पंजावर-बाथड़ी से वनखंडी-झलेड़ा सड़क एक माह के लिए बंद
संवाद न्यूज एजेंसी ऊना। पंजावर-बाथड़ी से वनखंडी-झलेड़ा सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए 12 जनवरी से 12 फरवरी, 2025 तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग के अपग्रेडेशन कार्य को त्वरित और सुचारु रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों के आवागमन के लिए यातायात को पीएचसी खड्ड और डिग्री कॉलेज खड्ड से होते हुए गांव खड्ड के लिंक रोड पर मोड़ा गया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।