{"_id":"6781d3293809263cb503c91c","slug":"ego-leads-to-mans-downfall-shastri-una-news-c-93-1-ssml1046-143107-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहंकार से होता है मनुष्य का पतन : शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:21 AM IST
Link Copied
चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी में शुक्रवार को शिव महापुराण कथा के प्रवचन हुए। कथावाचक आचार्य गोपाल चंद शास्त्री ने बताया कि अहंकार मनुष्य को पतन की ओर ले जाता है। इससे मनुष्यता ही खत्म हो जाती है। उन्होंने कहा कि ऊंचा पद प्राप्त कर चुकी हस्तियां भी घमंड का शिकार हो जाती हैं। जब इंसान में मैं आ जाता है तो उसे अच्छा-बुरा कुछ समझ नहीं आता है।
उसके कृत्य उसे पतन की ओर ले जाते हैं। जिसने अहंकार से अपने आप को बचा लिया उसने अपना जीवन सफल कर लिया। भगवान शिव की भक्ति फलदायक होती है। भोले शंकर अपने सभी भक्तों का कल्याण करते हैं। मनुष्य को अपने कर्मों का खुद आत्म मंथन कर लेना चाहिए ताकि वह वास्तविकता के समीप रह सके और बुरे कर्मों से दूर रहे। इस मौके पर मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल, वित्त लेखा अधिकारी कुलदीप कुमार, मंदिर न्यास सदस्य तिलक राज कालिया, पूर्व प्रधान विनोद कालिया, पूर्व मंदिर अधिकारी मदन लाल शर्मा, नवीन कालिया, राजन कालिया कुलदीप कालिया, खेमचंद शास्त्री मौजूद रहे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।