Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health news solan

Solan News: नए सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के निर्माण के लिए पांच माह से नहीं मिला बजट

Sat, 21 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन ने भेजी है प्रदेश सरकार को 1.68 करोड़ की मांग
विज्ञापन

जल्द पैसा नहीं मिला तो लक्षित समय पर काम पूरा करना मुश्किल
नवंबर में भी काम पड़ा अधूरा


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के कथेड़ में बनाए जा रहे नए सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का काम दिसंबर में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में एक ओर विभाग की ओर से काम को तेजी से करने की कोशिश की जा रही है, वहीं करीब पांच माह पहले सरकार को भेजी गई 1.68 करोड़ रुपये का बजट अब तक विभाग को नहीं मिला है। ऐसे में विभाग के लिए भी काम को पूरी तेजी से करना मुश्किल हो गया है।

लोक निर्माण विभाग की मांग पर अस्पताल प्रशासन की ओर से सरकार को 1.68 करोड़ रुपये की बजट की मांग भेजी गई थी। बजट न मिलने से अब विभाग के लिए अस्पताल का काम लक्षित समय पर पूरा करना मुश्किल हो गया है। कथेड़ में बनाए जा रहे इस सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में सरकार की ओर से करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अब तक करीब 117 करोड़ से अधिक रुपये विभाग की ओर से अस्पताल निर्माण में खर्च कर दिए गए हैं। अभी के समय विभाग की ओर से फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। ऐसे में अंतिम चरणों में अस्पताल निर्माण के लिए लगने वाला पैसा अब विभाग को नहीं मिल रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से पहले जून में मां शूलिनी मेले के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से अस्पताल का उद्घाटन करवाने का लक्ष्य रखा था, जिसके बाद में बदल कर दिसंबर के अंत तक लेकर जाया गया है। नवंबर में भी अस्पताल का काम अधूरा ही पड़ा है। ऐसे में विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। समय पर पैसा न मिलने के कारण अस्पताल निर्माण का लक्ष्य और आगे बढ़ाया जा सकता है, जिस कारण मरीजों को सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


कोट

विभाग को अभी सरकार को भेजी गई 1.68 करोड़ रुपये की मांग का पैसा नहीं मिला है। ऐसे में अभी के समय पुराने बजट के पैसे से ही काम किया जा रहा है। समय पर पैसा न मिलने के कारण अस्पताल निर्माण में देरी हो सकती है और लक्ष्य को बढ़ाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई. रवि कपूर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed