{"_id":"6b0566351db990adf809bbcf","slug":"video-solan-shubham-poonam-yash-and-anju-secure-first-place-in-the-cross-country-race-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: शुभम, पूनम, यश, अंजू क्रॉस कंट्री दाैड़ में प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: शुभम, पूनम, यश, अंजू क्रॉस कंट्री दाैड़ में प्रथम स्थान
स्टार गोजू-रयू कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 16वीं वार्षिक क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल, पंजाब और हरियाणा से कुल 222 बच्चों ने भाग लिया। लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग वर्गों में दौड़ आयोजित की गई। विजेताओं को कुल 40,000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। 6 किलोमीटर लड़कों की दौड़ में शुभम ने प्रथम, जतिन द्वितीय और ध्रुव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 6 किलोमीटर लड़कियों की दौड़ में पूनम प्रथम, पायल रानी द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। चार किलोमीटर लड़कों की दौड़ में यश (पंजाब) ने पहला, विशाल (पंजाब) ने दूसरा और संजीव ने तीसरा स्थान हासिल किया। चार किलोमीटर लड़कियों की दौड़ में अंजू शर्मा, जन्नत चंदेल और मुस्कान ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार किलोमीटर लड़कों की दौड़ में शौर्य कुमार, आदित और प्रिंस शर्मा ने शीर्ष तीन स्थान जीते। 2 किलोमीटर लड़कियों की दौड़ में आराध्या शर्मा, राधिका भारद्वाज और शिवांगी चंदेल ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर लड़कों की दौड़ में वंश ठाकुर, सार्थक और रुपांश ठाकुर विजेता रहे। 100 मीटर लड़कियों की दौड़ में ज्योति खेश, इशिता और वतिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला, अध्यक्ष मोहिंदर ठाकुर, मुख्य सलाहकार पुष्पेंद्र वालिया, सुशील शर्मा, निर्मल शर्मा, विशाल शर्मा और वैशाली शर्मा, विशेष अतिथि बीडीसी सदस्य राजीव ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य रंजू ठाकुर और एनवीएन स्कूल के संस्थापक चेतन कश्यप माैजूद रहे। डॉक्टर हरप्रीत कौर वालिया, नीलाक्षी ठाकुर, उमा ठाकुर और फेडरेशन के सभी वरिष्ठ कोच भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।