{"_id":"6b0ad10f193327469c035acb","slug":"health-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-185658-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सर्वर ठप, पर्ची बनाने व टेस्ट करवाने के लिए करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सर्वर ठप, पर्ची बनाने व टेस्ट करवाने के लिए करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में बार-बार सर्वर बंद होने के कारण झेलनी पड़ रही मरीजों को परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सर्वर ठप होने की समस्या बढ़ती जा रही है। आए दिन अस्पताल में बार-बार सर्वर ठप होता रहता है। इस कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को भी मरीजों को सर्वर के ठप होने के कारण पर्ची बनाने और टेस्ट के लिए बिल कटवाने के लिए घंटों कतारों में लगकर इंतजार करना पड़ा।
सर्वर ठप होने के कारण ब्लड टेस्ट के बिल ही नहीं कट पाए, जिस कारण मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए क्रस्ना लैब में जाना पड़ा। इससे लैब के बाहर लंबी कतारें लग गईं। अस्पताल में दो सप्ताह में तीसरी बार सर्वर ठप होने के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी है। समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से अब पर्ची काउंटर पर मरीजों को आपातकालीन पर्ची दी जा रही है। इस पर्ची पर कर्मचारियों की ओर से स्वयं ही मरीजों के नाम व अन्य जानकारी लिखी जाती है। इस प्रक्रिया में अधिक समय लगने के कारण मरीजों का इंतजार बढ़ जाता है। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि सर्वर की समस्या बार-बार हो रही है। कर्मचारियों को मोबाइल फोन के इंटरनेट से कंप्यूटर में पर्ची बनाने के लिए कहा गया है। संबंधित कंपनी को सर्वर की समस्या ठीक करने के लिए कहा गया है।