{"_id":"6b0ad03a80d84df349020ffa","slug":"health-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-185649-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले में 1600 से अधिक टीबी मरीज, घर जाकर परिजनों के स्वास्थ्य की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले में 1600 से अधिक टीबी मरीज, घर जाकर परिजनों के स्वास्थ्य की होगी जांच
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीमें दिसंबर के अंत तक सभी परिवारों के स्वास्थ्य की करेगी जांच
टीबी मरीजों के सभी परिजनों की दिया जाएगा टीबी प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट
विभाग की सीएचओ, आशा वर्कर व अन्य टीबी टीम को निर्देश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें 1600 से अधिक क्षय रोग (टीबी) मरीजों के घरों में जाकर परिजनों के सैंपल लेकर जांच करेगी। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दिसंबर के अंत तक विभाग की ओर से सभी टीबी मरीजों के परिजनों के स्वास्थ्य की जांच करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी (बीएमओ) को जांच को जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
टीबी मरीजों के परिजनों को टीबी प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) दिया जाएगा। इसमें परिजनों की टीबी जांच के लिए बलगम के सैंपल लिए जाएंगे। साथ ही उन्हें जरूरी दवाएं भी दी जाएंगी, ताकि टीबी के फैलने की संभावना को कम किया जा सके। इसका उद्देश्य जिले में टीबी मरीजों की बढ़ती संख्या को कम करना है। इसके लिए विभाग की ओर से कम्युनिटी स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) आशा वर्करों व अन्य कर्मचारियों की एक टीम तैयार की गई है। यह टीम टीबी मरीजों के परिजनों को टीपीटी देने का कार्य करेगी। इसके लिए उन्हें जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। वहीं जांच के बाद यदि मरीज के किसी परिजन में टीबी पाया जाता है, तो उसका भी अस्पतालों के साथ जोड़कर उपचार शुरू किया जाएगा।
जिले में टीबी मरीजों की संख्या 1650 से अधिक पहुंच गई है। इनमें से अधिकतर मरीज बीबीएन क्षेत्र में पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे टीबी मुक्त अभियान के तहत लगाए जा रहे निक्षय व टीबी जांच शिविरों में यह मरीज सामने आ रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से लोगाें को जागरूक करने के लिए ब्लॉक स्तर पर एनसीसी के कैडेट्स व माई भारत वॉलंटियरों के 10 सदस्य टीम बनाई गई हैं। वहीं विभाग की ओर से अब इनकी ब्लॉक स्तर पर ही ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। इसके बाद टीम स्कूलों में पंचायतों में व गांवों में जाकर लोगों को टीबी और टीबी जांच के प्रति जागरूक करने का काम करेगी।
कोट
विभाग की टीमों को टीबी मरीजों के घरों में जाकर उनके परिजनों की टीबी जांच करने और टीपीटी देने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभाग कोशिश कर रहा है कि आने वाले समय में टीबी के मरीजों की संख्या को कम किया जाए।
- डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन