{"_id":"6ae459bd7d82660ff50d9132","slug":"video-solan-school-police-class-cyber-crime-drug-abuse-awareness-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में 1100 से अधिक छात्राओं को साइबर अपराध और नशे के खतरों से किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में 1100 से अधिक छात्राओं को साइबर अपराध और नशे के खतरों से किया जागरूक
Ankesh Dogra
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:17 PM IST
Link Copied
साइबर अपराध और नशे जैसी सामाजिक चुनौतियों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सोलन रमेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्कूल की 1100 से अधिक छात्राओं को साइबर क्राइम, नशा निवारण और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
एएसपी रमेश शर्मा ने छात्राओं को नशे के बढ़ते खतरे के प्रति सचेत करते हुए कहा कि कई युवा शुरुआत में अपने साथियों के साथ शौक या प्रयोग के तौर पर नशा करना शुरू करते हैं। धीरे-धीरे इसकी आदत उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लेती है और इससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने चिट्टे के गंभीर परिणामों को लेकर छात्राओं को आगाह किया। साथ ही अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति चिट्टा बेचता है या इसका सेवन करता है तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने में दें।
कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराध से जुड़ी सावधानियों और शिकायत के लिए उपलब्ध माध्यमों की जानकारी भी दी गई। एएसपी ने साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी साझा की और छात्राओं से जागरूक रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर पुलिस विभाग से आए लीगल एडवाइजर मनोज चौहान ने छात्राओं को विभिन्न कानूनी नियमों और प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य अल्पा मलिक शर्मा सहित स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे। इस पाठशाला का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस और कानून से जुड़े विषयों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।