Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Solan News
›
Solan PIB organised a dialogue programme at the Mini Secretariat nutrition week and disaster management were discussed
{"_id":"68d3f1941d0d6aa43003bdde","slug":"video-solan-pib-organised-a-dialogue-programme-at-the-mini-secretariat-nutrition-week-and-disaster-management-were-discussed-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: पीआईबी ने मिनी सचिवालय में किया वार्तालाप कार्यक्रम, पोषण सप्ताह, आपदा प्रबंधन पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: पीआईबी ने मिनी सचिवालय में किया वार्तालाप कार्यक्रम, पोषण सप्ताह, आपदा प्रबंधन पर हुई चर्चा
मिनी सचिवालय में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय चंडीगढ़ की ओर से वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें आपदा प्रबंधन, पोषण अभियान, महिला सशक्तिकरण विषयों पर चर्चा की गई। इसी के साथ कृषि विभाग की योजनाओं को भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा प्रबंधन के विभिन्न आयामों मीडिया के साथ सार्थक संवाद और विचारों के उपयोगी आदान-प्रदान को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने किया। उपायुक्त ने कहा कि मीडिया को लोगों को यह आश्वासन देने में भी योगदान देना चाहिए कि सरकार सक्रिय है तथा आपदा के समय कार्रवाई कर रही है। वहीं, एडीसी राहुल जैन ने कहा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम के लागू होने के बाद हिमाचल में कई आपदाएं आई हैं, लेकिन जानमाल के नुकसान में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रतिक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका प्रभावित समुदाय की होती है। इस दौरान जिला में आपदा प्रबंधन के बारे में बताया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।