Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Portable X-ray machines will now also be used to detect other diseases, in addition to TB.

Solan News: अब पोर्टेबल एक्सरे मशीनों से टीबी के साथ अन्य बीमारियों का भी चलेगा पता

Fri, 13 Nov 2026 01:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
जिले में छह पोर्टेबल एक्सरे मशीनों से हो रही जांच, एआई सॉफ्टवेयर रिपोर्ट में दिखाता है बीमारी के लक्षण
विज्ञापन

अभी तक पोर्टेबल एक्सरे मशीनों से केवल टीबी की बीमारी का ही चल पाता था पता
निशिल मेहता
सोलन। जिले में पोर्टेबल एक्सरे मशीनों से अब टीबी के साथ छाती से जुड़ी अन्य बीमारियों का भी पता चल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन मशीनों में कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) चिप और सॉफ्टवेयर लगाए गए हैं। एक्सरे करने पर एआई सॉफ्टवेयर मरीज की छाती में सामने आने वाली दिक्कतों को रिपोर्ट में दिखाता है। इससे चिकित्सकों को बीमारी की सही जानकारी जुटाने में भी आसानी हो रही है।
टीबी मुक्त अभियान 2.0 के तहत इन पोर्टेबल एक्सरे मशीनों में एआई सॉफ्टवेयर लगाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य अभियान के तहत आयोजित होने वाले निक्षय शिविरों में लोगों में टीबी के लक्षणों की जांच करना था। अब इन मशीनों के माध्यम से छाती से जुड़ी अन्य बीमारियों का भी पता लगाया जा रहा है। इससे मरीजों को समय रहते उपचार मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में इस प्रकार की छह पोर्टेबल एक्सरे मशीनें उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्हें हर स्वास्थ्य खंड में दिया गया है। इन मशीनों के माध्यम से रोजाना आयोजित होने वाले शिविरों में सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। जांच के दौरान मरीजों में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर शिविर में मौजूद डॉक्टर उन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार करवाने की सलाह देते हैं। वहीं, कई दवाएं मौके पर ही मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे चलता है बीमारी का पता
पोर्टेबल एक्सरे मशीन से जांच करने पर इसमें मौजूद एआई सॉफ्टवेयर रिपोर्ट में खराबी को चिह्नित कर डॉक्टरों के सामने पेश करता है। इससे चिकित्सकों को रिपोर्ट की जांच करने में आसानी होती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इसमें छाती के एक्सरे से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के लक्षणों की जांच करने की क्षमता है। ऐसे में एआई सॉफ्टवेयर एक्सरे में बीमारी के लक्षणों को पकड़ने में मदद करता है।

कोट
पोर्टेबल एक्सरे मशीनों में अब टीबी के अलावा अन्य बीमारियों की भी जांच की जा रही है। लक्षण दिखाई देने पर लोगों को अस्पताल जाकर उपचार करवाने की सलाह दी जा रही है। एक्सरे मशीनों में लगे एआई सॉफ्टवेयर के माध्यम से मरीजों में बीमारी के लक्षण आसानी से सामने आ रहे हैं।
-डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग,सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed